भाजपा की महिलाओं ने समस्याओं के लिए मोर्चा खोला

0
168

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के महिलाओं ने आम समस्याओं के लिए मोर्चा खोल दिया है| महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन राठौर करीब एक दर्जन महिलाओं के साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी स्वतंत्र मोहन गुप्ता से मिलीं और उन्हें समस्याओं के सम्बन्ध में सात सूत्री मांग पत्र दिया|

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी से विधुत की कटौती बंद कर रोस्टर बदले जाने, घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने, एक सप्ताह में महिलाओं के साथ लूटपाट की चार घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए शहर में कच्ची शराब की बिक्री व अवैध सट्टा व्यवसाय को रोके जाने की मांग की गई| टैम्पो चालकों द्वारा मनमाना किराया बसूल करने पर नाराजगी जताते हुए बीपीएल राशन कार्ड बनवाए जाने की मांग की गई|

[adrotate banner="2"]