भाजपा का उत्साह चरम पर था और विरोधी थे पस्त

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: लोकसभा में विजय का ताज पहनने वाले भाजपा सांसद मुकेश राजपूत का पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया| जीत में संगठन के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का अहम योगदान बताया गया|
नगर एक आवास विकास स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में सांसद का जोरदार स्वागत किया गया| जिसमे अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ0 भूदेव राजपूत ने भाजपा कि यह बड़ी जीत कार्यकर्ताओं की जीत है लोकसभा चुनाव में महागठबंधन ढकोसला साबित हुआ देश और प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत देकर ऐतिहासिक कार्य किया है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा इस चुनाव में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री दोबारा बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था विरोधी पूर्ण रूप से पस्त हो चुके थे उनको अपनी बड़ी हार का अनुमान लग गया था|
सांसद मुकेश राजपूत ने अपनी जीत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह जीत हमारी नहीं यह फर्रुखाबाद जनपद के समस्त पदाधिकारियों की जीत है हम फर्रुखाबाद के सांसद नहीं हैं फर्रुखाबाद के समस्त कार्यकर्ता सांसद है| अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, कायमगंज विधायक अमर सिंह खटीक, लोकसभा संयोजक दिनेश कटियार, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह गंगवार ने अपने विचार व्यक्त किये|
जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना, बबिता पाठक, नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री विमल कटियार, रामवीर शुक्ला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शिवम दुबे,शिवांग रस्तोगी आदि रहे|