भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक ब्रज की धरा पर दिखाएंगे अपना दम

0
137

आगरा: ब्रज की धरा भी यूपी विधानसभा चुनाव में कम खास नहीं बनी है।  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी ब्रज की रज पर चुनाव प्रचार के लिए आएंगे तो कांग्रेस भी इसमें पीछे नहीं रहेगी। प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यक्रम तय हो  चुका है।विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी की जीत के लिए स्टार प्रचारक पूरा जोर लगा रहे हैं । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को छाता,गोवर्धन, मथुरा विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम किए इसके बाद छह फरवरी को मांट विधानसभा क्षेत्र के टैंटीगांव में आने की तैयारी है । मांट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेश चौधरी को जिताने का आह्वान करेंगे । पांच फरवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बलदेव विधानसभा क्षेत्र के दीनदयाल धाम, फरह में आएंगे। तीन फरवरी को छाता विधानसभा क्षेत्र के बरसाना स्थित सेठजी का बगीचा में दोपहर तीन बजे राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह पहुंचेंगे और पार्टी के लिए वोट मांगेंगे । जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह फरवरी को मांट के टैंटीगांव आएंगे।कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आठ फरवरी को मथुरा आ रही हैं । वह द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन और यमुना पूजन करेंगी । ड्यूक पैलेस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी । जिलाध्यक्ष ने बताया  कि आठ फरवरी को प्रियंका गांधी का कार्यक्रम प्रस्तावित है । वह द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन और यमुना पूजन करेंगी ।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]