भाजपाइयों ने डीएम को गिनाई समस्याएं

0
127

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर 10 सूत्री मांगपत्र जिलाधिकारी पवन कुमार को सौंपा। भाजपाइयों ने डीएम को बताया कि किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने प्राथमिकता के आधार पर किसानों की समस्या निस्तारित करने की मांग उठाई।
[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="3"]

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा0 हेमचंद्र राजपूत ने डीएम को बताया कि पर्ची न मिलने से गन्ना किसान परेशान हैं। गुतासी में गन्ना क्रय केंद्र न होने के कारण किसान बिचैलियों को गन्ना देने के लिए मजबूर हो रहे हैं। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान तत्काल दिलाया जाए। मंडी समिति में 50 किग्रा के स्थान पर 47 किग्रा आलू का भुगतान किया जाता है इस व्यवस्था को खत्म कराया जाए। मंडी समिति में सिलाई करवाने, झाडू लगवाने, पानी छिड़काव जैसे कामों के लिए हो रही वसूली रोकी जाए।
[bannergarden id=”11″]
जिलाध्यक्ष ने बाढ़ में बर्बाद हुए किसानों को उनकी फसल का मुआवजा दिलाने, बाढ़ में बेघर हुए लोगों को इंदिरा आवास दिलाने, शमशाबाद के ढाईघाट पुल को बनवाने, सट्टा माफियाओं पर रोक लगाने एवं प्रदेश सरकार की घोषणा के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र को 14 घंटे बिजली आपूर्ति कराने की मांग उठाई। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश राजपूत, डा0 रजनी सरीन, धर्मेन्द्र कटियार, शिवस्वरूप पाठक, रामकुमार कश्यप, राहुल सक्सेना, काली सिंह, विमल कुमार शाक्य, रामसवेक शाक्य, रामू शाक्य, संतोष शाक्य, अरविंद ठाकुर, मुन्नू सिंह, संतराम वर्मा, गोपाल गुप्ता, राजेश शर्मा, मोहित कश्यप, समरपाल व दिनेश कुमार मौजूद रहे।
[bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]