FARRUKHABAD : थाना नबावगंज क्षेत्र के ग्राम घुमुइया में बीते दिनों प्रधान पुत्र के गोली मारकर घायल करने के मामले में भाजपा नेताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
भाजपाइयों ने एसपी से कहा कि गांव घुमुइया रसूलपुर के प्रधान गिरीशचन्द्र के पुत्र सत्यप्रकाश पर बीते 12 अगस्त को गांव के ही पेशेवर अपराधी अमर सिंह उर्फ जबर सिंह, श्रीकृष्ण, रामदास व महावीर पुत्रगण मेवाराम ने गोली मारकर घायल कर दिया था। मामले के सम्बंध में 149/13, 307, 504 में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें अभी तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई। जिससे दहशत व आक्रोष का वातावरण बना हुआ है।
इस दौरान अशोक कटियार, गिरीश चन्द्र, सर्वेश कुमार, शीशराम शाक्य, बृजपाल राजपूत, रनवीर सिंह, धर्मेन्द्र राजपूत, हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
भाजपाइयों ने की प्रधान पुत्र के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


