भाजपा की शहीद जवानों को श्रद्धांजलि सभा

0
97

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ब्रह्मदत्त फाउंडेशन आवास विकास पहुंचकर उत्तराखण्ड में आयी भीषण त्रासदी में बहे लोगों को बचाने के प्रयास में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।

[adrotate banner="3"]

major suneel dutt - bjp[bannergarden id=”8″]

इस दौरान भाजपाइयों ने कहा कि उत्तराखण्ड में आयी त्रासदी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस त्रासदी में हजारों परिवार उजड़ गये। हजारों लोगों परिजन भटकने के बाद वह फिर कभी दोबारा न मिल सके। इस त्रासदी ने उत्तराखण्ड के साथ-साथ पूरे देश की जनता को आहत किया। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर जनपदवार श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर त्रासदी के बचावकार्य में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

[bannergarden id=”11″]

इस दौरान मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, सत्यपाल सिंह, मानसिंह पाल, डा0 मुकेश राठौर, ज्ञानेश गौड़, धीरेन्द्र वर्मा, अमर सिंह खटिक, दिनेश कटियार, सुमन राठौर, अजीत महाजन, कुलदीप आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]