भाजपाइयों के घर सलमान की दस्तक से चर्चाओ का बाजार गर्म

0
108

salman pikku babuफर्रुखाबाद: कायमगंज में भाजपा नेत्री मिथलेश अग्रवाल के घर पहुच कर सलमान खुर्शीद ने नए राजनैतिक समीकरणों को हवा दे दी| पानी पी पी कर भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी को कोसने वाले सलमान का गुरूवार को मिथलेश के पर दस्तक हुई| सलमान ने उनके पति सत्यप्रकाश अग्रवाल व ससुर सीपी अग्रवाल पिक्को बाबू से विचार विमर्श किया। मिथलेश अग्रवाल घर में मौजूद तो थीं लेकिन वह सलमान के सामने नहीं आयीं।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
वैसे तो कायमगंज के निवासी होने के कारण सलमान खुर्शीद के पिता मरहूम खुर्शीद आलम खान और पिक्को बाबू के घनिष्ठ सबंध रहे है| दोनों परिवारो का वैसे तो मिलन आम बात हो सकती है मगर सुर्खिया बटोरने में माहिर सलमान का चुनावी महौल मे मिथलेश के घर जाकर मुलाकात चर्चा बनाना ही थे| वो भी ऐसे माहौल में जब मिथलेश को भाजपा ने टिकट न दी हो| इससे पूर्व सलमान खुर्शीद ने भाजपा नेता अरविंद महेश्वरी के प्रतिष्ठान पर जाकर मुलाकात की। उन्होने कहा कि वे भाजपा में तो है लेकिन व्यक्तिगत रूप से सलमान खुर्शीद के प्रशंसक है। सलमान भाजपा नेता सतीश चन्द्र अग्रवाल के यहा भी पहुचे। उनके जाने के बाद सतीश चन्द्र अग्रवाल ने कहा कि विदेश मंत्री अचानक उनके यहा आ गये तो शिष्टाचार के नाते उन्हे बैठाया गया।

[adrotate banner="2"]