भाकियू नें किया इटावा-बरेली हाई-वे जाम, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

0
150

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) कृषि बिल के विरोध में भारतीय किसान यूनियन नें इटावा-बरेली हाई-वे जाम किया है| भाकियू पदाधिकारी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
कस्बे के इटावा-बरेली हाई-वे पर भाकियू के कानपुर मंडल अध्यक्ष प्रभाकान्त मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी आदि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी कृषि बिल के विरोध में रोहिला चौराहे पंहुचे और चौराहे पर बीच सड़क पर धरना प्रदर्शन किया| लगभग 20 मिनट तक इटावा-बरेली हाई-वे जाम करनें के बाद पंहुचे एसडीएम सदर अनिल कुमार को भाकियू नेताओं नें ज्ञापन सौपा| जिससे जाम की स्थित बन रही है| सीओ रोहराब आलम, कोतवाल राकेश कुमार भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा|
तहसील सदर अध्यक्ष अमर सिंह, रामसेवक सक्सेना, संजय सिंह यादव, राकेश शर्मा, अवधेश चन्द्र फौजी, जगदीश शाक्य आदि प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]