भाई ने किया मकान पर कब्जा तो ग्रामीण नें फांसी लगाकर दी जान

0
115

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) भाई के द्वारा पैतृक मकान पर कब्जा कर लेनें से झुब्ध होकर ग्रामीण नें फांसी लगाकर जान दे दी| जिसके बाद पुलिस ने सगे भाई सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना जहानगंज के कस्बा निवासी वैभव कटियार में थानें में दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है कि उसके चाचा विवेक कुमार व चचेरे मामा विपिन कुमार पुत्र सूरज प्रसाद निवासी बेरखानपुर बिल्हौर कानपुर नगर नें उनके कानपुर के पैत्रक मकान पर अपना कब्जा फर्जी कागजात दिखाकर कर दिया|
जबकि पैत्रक मकान उसके पिता अनिल कुमार कटियार के भी नाम पर दर्ज था| चाचा आये दिन पिता को अपमानित भी करते थे| जिससे झुब्ध होकर उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस नें शव को सोमबार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक के पुत्र वैभव की तहरीर पर उसके चाचा विवेक और चचेरे मामा विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच दारोगा दलवीर सिंह को सौपी गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]