भाई की हत्या के गम में जहर खाया

0
109

फर्रुखाबाद : बीते दिनों एक युवक की उसके ही घर के पीछे गोली मर कर हत्या कर दी गयी थी| जिसमे परिजनों ने पुलिस से भी मारपीट कर दी थी| मृतक के भाई ने गम में जहर खाकर जान देनें का प्रयास किया| उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जिसके बाद परिजन उसे लेकर घर चले गए|

[adrotate banner="3"]

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव कुइयांबूट निवासी सरदार मजहब ¨सह के पुत्र इंद्रजीत (20) ने शनिवार रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया| अस्पताल में भर्ती इंद्रजीत ने बताया कि गत माह भाई अनिल की हत्या किये जाने के बाद से मानसिक रूप से परेशान था। इसी कारण उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। विदित है कि अनिल की हत्या के आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। उसकी मां व एक भाई हत्या के एक अन्य मामले में इन दिनों जेल में सजा काट रहे हैं।

मऊदरवाजा के कार्यवाहक थाना प्रभारी मो.राशिद ने बताया कि अनिल की हत्या के मामले में विवेचना थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव कर रहे हैं। इंद्रजीत के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना थाने में नहीं दी गई है।

[adrotate banner="2"]