भांजे को लगा करेंट और मामी प्लास लगने से घायल

0
113

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालदरबाजा निवासी एक महिला प्लास लगने से गंभीर घायल हो गयी। लहूलुहान महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के मुताबिक 60 वर्षीय सरस्वती पत्नी गंगाराम अपने घर के अंदर आंगन में बैठी थी तभी महिला का 14 वर्षीय भांजा अरविंद विद्युत केबिल ठीक करने के लिए प्लास लेकर घर की छत पर चढ़ गया। प्लास से केबिल ठीक करते समय अचानक अरविंद के जोरदार झटका लग गया। बिजली करेंट लगते ही अरविंद वहीं छत पर गिर गया और उसके हाथ से प्लास छूटकर नीचे बैठी सरस्वती के सिर में जा लगा। प्लास लगने से सरस्वती का सिर फट गया। जिससे सरस्वती के घर में अफरातफरी मच गयी। अचानक दोनो घटनाओं से परिजन घबरा गये। अरविंद तो ठीकठाक हो गया लेकिन सरस्वती का सिर फटने से उसकी हालत नाजुक हो गयी। उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="2"]