भांजी से छेड़-छाड़ की रंजिश के विवाद में अधेड़ को गोली मारी

0
109

फर्रुखाबाद : थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम झसी निवासी हरिवरन पुत्र ब्रहमानंद को भांजी से छेड़ छाड़ की रंजिश के विवाद में गोली मारकर घायल कर दिया. घायल को गंभीर अवस्था में लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

[adrotate banner="3"]

ग्राम झसी निवासी  हरिवरन की भांजी के साथ गाँव के ही प्रदीप ने तीन वर्ष पूर्व छेड़ छाड़ कर दी थी. छेड़ छाड़ से क्षुब्ध युवती ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी. जिसकी रंजिश में ब्रह्मानाद ने प्रदीप को बीते वर्ष गोली मारकर घायल कर दिया था. जिसके बाद से प्रदीप आवास विकास फर्रुखाबाद में रह रहा था. प्रदीप व उसके भाइयों में प्रदीप के घर न जा पाने का मलाल था. जिसकी रंजिश के चलते मंगलवॉर की सुबह प्रदीप के भाई बब्लू, कौशल, मनोज पुत्रगण श्याम बिहारी ने  हरिवरन पुत्र ब्रहमानंद को घेर कर गोली मार दी. गोली  हरिवरन के सीने में लगी. गंभीर अवस्था में  हरिवरन के भाई रामवरन उन्हें लेकर जहानगंज ठाणे पहुंचे. जहाँ से उन्हें लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

 हरिवरन के भाई रामवरन ने बताया मंगलवार की सुबह वह व हरिवरन खेतो की तरफ शौच के लिए गए थे तभी यह घटना घटी. उन्होंने बब्लू, कौशल, मनोज पुत्रगण श्याम बिहारी के खिलाफ हत्या के इरादे से गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है.

[adrotate banner="2"]