भव्य समारोह में शपथ लेंगी वत्सला अग्रवाल, पहली बैठक के बाद चलेगा उनका आदेश

0
151

फर्रुखाबाद: नव निर्वाचित नगरपालिका परिषद् फर्रुखाबाद की अध्यक्षा शाम 4 बजे भव्य समारोह में शपथ लेकर कार्यभार ग्रहण करेंगी| मगर उनके आदेश नगरपालिका की पहली बैठक के बाद ही चल पायेंगे| अभी पहली बैठक कब होगी इस कोई खैर खबर नहीं है| अध्यक्ष के कार्यकाल की शुरुआत पहली बैठक से होगी|

गत वर्ष जब यूपी सरकार ने पालिका, निगम और परिषदों को भंग कर प्रशासक बैठाये तब नगरपालिकाओं, निगमों और नगर पंचायतो में काबिज अध्यक्षों ने स्वयम उच्च न्यायालय को कार्यकाल पहली बैठक से शुरू होने का नियम बताया था| लिहाजा उच्च न्यायालय ने पहली बैठक को कार्यकाल की शुरुआत मान लिया था| अब शपथ लेने के बाबजूद नगरपालिका में उनके आदेश तब तक मान्य नहीं होंगे जब तक पहली बैठक नहीं हो जाती| ऐसा खुद पूर्व के अध्यक्ष उच्च न्यायालय में अपनी बात कह कर फस चुके है|

10 हजार लोगो के जुटने की उम्मीद-
वत्सला अग्रवाल के शपथ ग्रहण समारोह में 10 हजार लोगो के जुटने का इंतजाम किया गया है| ब्रजबासी टेंट ने 60×60 का मंच बनाया है| 2500 कुर्सियां डाली जा रही है| कई लाख लाख रुपये का निमन्त्रण पत्र (कई अखबार में फुल पेज में विज्ञापन छपवाकर) से पूरे जनपद को आमंत्रित किया गया है| मुख्य रूप से टाउन हाल पर इंतजाम नगर पालिका से रिटायर पूर्व प्रकाश अधीक्षक रजा बाबू गुप्ता देख रहे है| मेहमानों के लिए मिठाई, कोल्ड ड्रिंक और नाश्ते का इंतजाम किया जा रहा है| ये दूसरा मौका होगा जब मनोज अग्रवाल शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर होंगे मगर इस बार बाबूजी की कमी खलेगी (मनोज अग्रवाल के पिता स्व विश्न्स्वरूप अग्रवाल) गत वर्ष उनका देहात हो गया था|

[adrotate banner="3"]

नई कार से वत्सला पहुचेगी टाउन हाल-
वत्सला अग्रवाल महिंद्रा कम्पनी की नई STV500 कार से टाउन हाल शपथ लेने पहुचेगी| ये कार विशेष रूप से नगर पालिका की जीत की ख़ुशी में खरीदी गयी है|

निजी खर्चे पर हो रहा समारोह-
शपथ ग्रहण समारोह वैसे तो सरकारी कार्यक्रम होता है मगर नगरपालिका जैसी छोटी संस्थाओ के पास शपथ ग्रहण जैसे कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए कोई बड़ा फंड नहीं होता| लिहाजा शपथ ग्रहण समारोह की भव्यता के लिए मनोज अग्रवाल दिल खोल कर खर्च कर रहे है| ये मनोज अग्रवाल के आन बान शान की बात भी है|

अधिशासी अधिकारी जो डीएम से घबराकर नगर में जलभराव के समय लम्बी छुट्टी पर चले गए थे वापस आ गए है उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण की व्यवस्था निजी तौर पर वत्सला अग्रवाल की और से की जा रही है|

[adrotate banner="2"]