भर्ती देखने जा रहे दो युवकों को जहरखुरानी ने बनाया शिकार

0
103

फर्रुखाबाद: जयपुर पुलिस की भर्ती देखने के लिए जा रहे दो युवकों को फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर जहरखुरानी ने तम्बाकू में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस ने दोनो को लोहिया अस्पताल में भर्ती करावाया।

[adrotate banner="3"]

कंझाना जलालपुर निवासी पवन सिंह व उसका साथी मऊदरवाजा क्षेत्र के नगला दलू निवासी रवी पुत्र महेश पाल फर्रुखाबाद से जयपुर पुलिस की भर्ती देखने के लिए जाने वाले थे। तभी फर्रुखाबाद स्टेशन पर जैसे ही दोनो पहुंचे तो प्लेटफार्म पर ही उनके पड़ोस में एक अज्ञात व्यक्ति बैठकर तम्बाकू खा रहा था। तभी रवी ने उससे तम्बाकू मांगी तो दोनो युवकों ने तम्बाकू खा ली। कुछ देर बाद दोनो युवक बेहोश हो गये। जिसकी सूचना जीआरपी को मिली। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और उनके परिजनों को सूचना दी गयी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनो को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पवन सिंह ने बताया कि उनके पास से कोई सामान जहरखुरानी नहीं ले जा सके।

[adrotate banner="2"]