भरी तहसील में कानून गो व लेखपाल में जूतम पैजार

0
139

फर्रुखाबाद: तहसील सदर में शनिवार को उस समय अचानक अफरा तफरी मच गयी जब वहां मौजूद कानून गो गंगाशरन व लेखपाल राजेश शुक्ला में वाकायदा जूतम पैजार की नौबत आ गयी।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि कानून गो गंगाशरन प्रोन्नति से पूर्व इसी तहसील के ग्राम अल्लादादपुर में लेखपाल के पद पर तैनात थे। इस दौरान उनके द्वारा की गयी कुछ कथित अनियमितताओं के मामले में शिकायत की गयी थी। प्रकरण में गंगाशरन ने सम्बंधित तहसीलदार व लेखपाल राजेश शुक्ला के विरुद्व सीजेएम कोर्ट में मुकदमा भी कर रखा है। जिसमें आगामी 25 अप्रैल की तिथि निर्धारित है।

शनिवार को किसी बात को लेकर राजेश शुक्ला की गंगा शरन से कहासुनी हो गयी। कहासुनी के बाद मामला तूल पकड़ता चला गया और गालीगलौज के बाद नौवत जूतम पैजार पर पहुंच गयी। तहसील परिसर में मौजूद ग्रामीण यह नजारा देख भौचक्के रह गये।

कानून गो गंगासरन ने बताया कि लेखपाल राजेश शुक्ला मुकदमें की रंजिश मानता है। इसी रंजिश में शनिवार को उसने मेरे साथ मारपीट कर दी। प्रकरण में सम्बंधित के विरुद्व कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]