भाजपा विधायक ने PO को पीटा, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद की गाड़ी पर पथराव

0
129

लखनऊ:लोकसभा चुनाव 2019 में आज छठे चरण के मतदान के दौरान पूर्वांचल में आजमगढ़ तथा भदोही में मारपीट तथा पथराव हुआ है। आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गठबंधन प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।
आजमगढ़ के किशनपुर गांव में आज प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर पूर्व मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव पहुंचे। इस दौरान उनके वहां पहुंचने पर बूथ संख्या 377 से 79 पर कुछ ने विरोध किया। इस विरोध से बचने के लिए दुर्गा प्रसाद यादव पास के गांव गांव की राजभर बस्ती में चले गए और इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी थोड़ी ही देर में एसपी सिटी के साथ थानाध्यक्ष जहानागंज फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
इसके बाद आधे घंटे बाद जब दुर्गा प्रसाद यादव अपने वाहन से वापस आ रहे थे तो सरपत के झुरमुट में बैठे पांच-छह लोगों ने वाहन पर हमला कर दिया। इस हमले में दुर्गा प्रसाद यादव की गाड़ी का शीशा टूट गया। इसके बाद उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें दौड़ाया तो भाग निकले। इस दौरान गांव से गुजरते हुए कुछ अराजक तत्व ने दोबारा पत्थरबाजी शुरू की लेकिन एसपी सिटी के साथ लगी फोर्स ने उन्हें दौड़ाया तो वे भाग निकले। दुर्गा प्रसाद यादव को सुरक्षित अपने गंतव्य को रवाना कर दिया गया। मंत्री की गाड़ी का शीशा टूटा किसी को कोई चोट नही आई।
औराई में भाजपा विधायक ने पीठासीन अधिकारी को पीटा
भदोही में औराई के लक्ष्मण बूथ पर बवाल होने के बाद भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने पीठासीन अधिकारी को पीटा। पीठासीन अधिकारी ने आरोप लगाया कि विधायक फर्जी मतदान के लिए दबाव बना रहे थे। विरोध किया तो उसकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी गई। इस मामले में औराई थाने में भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]