भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा में बरसे श्रद्धा व आस्था के फूल

0
267

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) विश्वकर्मा जयंती पर रविवार को निकाली गई भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा में श्रद्धा व आस्था के फूल बरसे। सृष्टि के शिल्पी व उनके पुत्रों की झांकियों ने मनमोह लिया। कई स्थानों पर आरती उतारी गई। यात्रा के समापन पर भगवान विश्वकर्मा के मंदिर में पूजन व प्रसाद वितरण किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के पूजा अर्चना के साथ श्री कोकाश पांचाल ब्राह्मण समिति विश्वकर्मा मंदिर बढ़पुर के तत्वावधान में  शोभायात्रा नगर के रेलवे रोड़ स्थित एक होटल से शुरू होकार चौक, घुमना, लाल गेट, होते हुए बढ़पुर भगवान विश्व कर्मा मन्दिर में समाप्त हुई | जिसके बाद भगवान विश्वकर्मा मन्दिर में पूजा व हबन इत्यादि का भी आयोजन किया गया| मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत के साथ ही विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा नेता सचिन सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव रहे| इसके साथ ही कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, जीवन शर्मा, वीना शर्मा, रानी शर्मा, सुभाष चन्द्र शर्मा, विनीत कुमार शर्मा, विजय कुमार शर्मा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]