भगवान परशुराम की मूर्ति को राजनीति के छोटे चश्मे से ना देखे भाजपा

0
130

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगरा खंड स्नातक व शिक्षक एमएलसी के दोनों प्रत्याशी असीम यादव व हेवेन्द सिंह चौधरी उर्फ हऊआ सिंह के समर्थन में सपा नें दो पार्टी की बड़े नेताओं को भेज जिले के ब्राह्मण मतदाताओं पर परशु बार किया है| उन्होंने सपा के परशु से भाजपा सरकार को भी ललकारा|
शहर के बद्री विशाल डिग्री कालेज सभागार में आयोजित बैठक में पंहुचे सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा और लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी नें सत्ताधारी भाजपा पर जमकर हमला बोला| पूर्व मंत्री नें कहा कि एस्नातक और शिक्षक मतदाता इस सरकार में चिंतित है| सभी परेशान है| जब से यूपी सरकार बनी तब से आज तक एक भी भर्ती नही की|
प्रदेश में एक शिक्षक  कई-कई जगह नौकरी कर रहा है| सरकार नौकरी नही ला पा रही है| जबकि सपा की सरकार में भर्तियों की भरमार रही| पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा नें कहा कि सपा पूरे प्रदेश में भगवान परशुराम की मूर्तियाँ लगवा रही है| जल्द फर्रुखाबाद में भी भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित की जा सकती है| लेकिन भाजपा यह समझती है कि परशुराम भगवान नही है| लेकिन भाजपा परशुराम की प्रतिमा को राजनीति के छोटे चश्मे से ना देखे|
इस दौरान पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, पूर्व महासचिव मंदीप यादव व समीर यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव, सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, सुबोध यादव, महेंद्र सिंह कटियार, विवेक यादव, मनमोहन मिश्रा, अनिल मिश्रा, बंटी यादव, शशांक सक्सेना, जीतू यादव, राघव दत्त मिश्रा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]