भगवान खाटू श्याम की शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा

0
151

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) 13 वें खाटू श्याम शरद महोत्सव के पहले दिन नगर में खाटू श्याम की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया| शोभायात्रा में डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे। लोगों ने जगह-जगह पर आरती उतारी व प्रसाद वितरित करके पुण्य लाभ कमाया।

शहर के लोहाई रोड़ स्थित राधा श्याम शक्ति मंदिर से शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गयी| शोभायात्रा के चौक पर पंहुचनें पर खाटूश्याम की मूर्ति बनवायी गयी थी, जहाँ भक्तों ने निशान लहराये व आरती उतारी। यात्रा नेहरू रोड़ पर फूल वर्षा व आरती उतार कर स्वागत किया गया। निशान यात्रा स्वराज कुटीर पहुँची जहाँ श्याम बाबा की स्थापना की गयी| 3 दिसम्बर को सांय 4 बजे भजन संध्या होगी। इस दौरान निशान यात्रा में मोहित अग्रवाल, कपिल गुप्ता, रामू गुप्ता, अजय अग्रवाल, रमेश श्याम, राम मोहन, श्याम गुप्ता, कौशिक गोयल, राम सारस्वत, लखन सारस्वत सुमन अग्रवाल आदि रहे|

[adrotate banner="3"]


[adrotate banner="2"]