फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) फर्रुखाबाद विकास मंच के संस्थापक द्वारा लगायें गये भगवान अग्रसेन के होर्डिंग फाड़ दिये जानें के मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस जाँच कर रही है|
मोहन अग्रवाल नें पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उन्होंने भगवान अग्रसेन जयंती के होर्डिंग शहर में कई जगह लगवाये थे | जिसके बाद सुनील मिश्रा व सुधीर अग्निहोत्री के पास अरविन्द पाण्डेय, सतेन्द्र पाण्डेय निवासी गंगा नगर, घमंडी कूंचा निवासी योगेश शुक्ला, अतुल मिश्रा निवासी सूरज अल्ट्रासाउंड के निकट गली फतेहगढ़ नें सूचना दी की, अग्रसेन के होर्डिंग लगवाने के लिए 40 हजार की डिमांड की है | जिसे देंनें से मना किया तो जान से मारनें की धमकी होर्डिंग लगानें वाले को दी| मोहन नें कहा कि अग्रसेन भगवान की होर्डिंग फाड़कर पूरे वैश्य समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं| पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुट गयी है|
भगवान अग्रसेन की लगी होर्डिंग फाड़ी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


