

फर्रूखावादः भइयादूज की मिठाई खाकर लौट रहे थाना मउदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला सिठउपुर निवासी बाइक सवार दम्पत्ती को अनियंत्रित बुलैरो ने टक्कर मार कर घायल कर दिया।
[adrotate banner="3"]
शहर कोतवली क्षेत्र के ठन्डी सडक के पास शिवमंगल पुत्र सियाराम अपनी पत्नी रीना देवी के साथ फतेहग-सजय से अपनी बाइक पर सवार होकर भदयादूज खाकर लौट रहे थे,उसी समय आईटी आई कि तरफ से आ रही एक बुलैरो ने सामने से बाइक मे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनो पति पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गये।बाइक सबारो के घायल होते ही बुलैरो चालक ने गाडी भगा दी शिव मंगल ने बाइक का पीछा किया तो गाडी का चालक गाडी को आवास विकास चौकी के पास छोड कर फरार हो गया।
[adrotate banner="2"]


