बढ़पुर बाल विकास परियोजना कार्यालय पर नहीं फहरा झण्डा

0
98

फर्रुखाबाद: नगर क्षेत्र के पक्कापुल स्थित बढ़पुर के बाल विकास परियोजना कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस पर भी झण्डारोहण नहीं हुआ।

[adrotate banner="3"]

स्वतंत्रता दिवस पर सभी सरकारी भवनों पर प्रातः 8 बजे झण्डारोहण किये जाने के आदेश के बावजूद विकासखण्ड बढ़पुर में बाल विकास परियोजना कार्यालय में झण्डारोहण तो दूर ताला तक नहीं खुला। परियोजना अधिकारी कमलेश कुमारी ने स्वयं विकास भवन पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा ली और मिठाई लेकर चलती बनीं। यही हाल विकासखण्ड के अधिकांश आंगनबाड़ी केन्द्रों का रहा। बच्चों के लिए खीर बनना तो दूर ताले तक नहीं खुले। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायकाओं ने 15 अगस्त को मात्र एक सार्वजनिक अवकाश मानकर छुट्टी कर ली।

[adrotate banner="2"]