बढ़ते अपराधों से प्रदेश की जनता असुरक्षित: सपा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिले व प्रदेश में दिनों-दिन बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के खिलाफ सपा ने एसपी से भेट कर उन्हें ज्ञापन सौपा| और जिले में बिगड़ी कानून व्यवस्था को दुरस्त करने की मांग की|
सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी के नेतृत्व में तकरीबन आधा सैकड़ा सपाई एसपी कार्यालय फतेहगढ़ पंहुचे| उन्होंने एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौपा | ज्ञापन के साथ ही बीते दिनों हुई आपराधिक घटनाओं का विवरण पत्र भी सौपा|
सपा नेताओं ने कहा कि जनपद के साथ ही पूरे उत्तर-प्रदेश में लूट, हत्या, अपहरण, चोरी, दुष्कर्म, जान लेवा हमलों की घटनाएँ बढ़ रही है| लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है|अपराध बढने से प्रदेश की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है|
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, महेंद्र कटियार, बृजेश यादव, छोटे सिंह यादव, रामानन्द प्रजापति, उदयभान सिंह पाल, बृजेश पाल, इलियास मंसूरी आदि रहे|