फर्रुखाबाद: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भगवत प्रसाद पटेल ने ब्लाक सह समन्वयकों को भी शिक्षकों की तरह ग्रीष्म अवकाश देने का आदेश जिला समन्वयकों को दिये हैं।
[adrotate banner="3"]
जनपद के ब्लाक संसाधन केन्द्रों पर सह समन्वयकों की तैनाती शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा की गयी थी। जिसमें बढ़पुर क्षेत्र के सह समन्वयक कमल किशोर मिश्र, अजय कुमार मिश्र, चन्द्रकांत शुक्ल, शिव कुमार पाल, विश्वनाथ श्रीवास्तव को तैनात किया गया था।
अब चूंकि विद्यालय ग्रीष्मावकाश के कारण बंद हैं। जिससे 22 मई को एक पत्र के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को समन्वयकों की ग्रीष्मकालीन छुट्टी की स्थिति को स्पष्ट करने की अनुमति मांगी गयी थी। जिसमें बीएसए ने सह समन्वयकों को शिक्षकों की भांति ही ग्रीष्मकालीन अवकाश देने की अनुमति दे दी है।
[adrotate banner="2"]


