ब्रेकिंग: हरपालपुर में मिले गायब युवक के कपड़े व कंकाल

0
165

laluफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम राठौरी निवासी30 वर्षीय लालू पुत्र विजय सिंह के कपड़े और जबड़ा बरामद हुआ पुलिस अभी संशय में है की आखिर कंकाल लालू का है किसी और का इसके लिये पुलिस डीएनए टेस्ट कराने की बात कह रही है|

[adrotate banner="3"]

बीते 9 फरवरी को 30 वर्षीय लालू पुत्र विजय सिंह निवासी राजेपुर को उसका दोस्त कृष्ण कुमार उर्फ़ मुगेरी घर से बुला ले गया था | वह परिजनों से डबरी जाने की कह गया था| उसी समय से लालू घर लौट के नही आया| बुधवार 23 फरवरी को गायब लालू की पत्नी शारदा ने थाना पुलिस को तहरीर दी| पुलिस ने आरोपी मुगेरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था|

रविवार को गायब लालू के बड़े भाई पप्पू को सूचना मिली की हरदोई हरपालपुर के ग्राम सीढेचकरपुर रामगंगा की कटरी में एक लाश पड़ी है| पप्पू ने जाकर देखा तो मौके पर कपड़े गायब लालू के ही है| पास ही एक जबड़ा पड़ा था | पुलिस ने कंकाल और कपड़े अपने कब्जे में कर लिया| मौके पर मिली नीली शर्ट व काली पेंट को पप्पू ने पहचान की|

थानाध्यक्ष मनीष यादव ने बताया की अभी कंकाल लालू का होने के संकेत नही मिले है| | कार्यवाही हरपालपुर पुलिस करेगी| हरपालपुर थानाध्यक्ष लालता प्रसाद ने बताया की हड्डी बहुत पुरानी है | उनका डीएनए टेस्ट कराने के बाद की स्थित साफ होगी|

[adrotate banner="2"]