ब्रेकिंग: आधे घंटे तक मौत में मुंह में फंसी रही माँ-बेटी

0
109

gita devi copyफर्रुखाबाद: शहर कोतवली क्षेत्र के बढ़पुर स्थित रामसिंह वर्मा के घर पर अचानक सिलेंडर मे आग लगने से माँ-बेटी बाल-बाल बच गयी| अन्य लोगो ने दूसरी मंजिल से उन्हें तकरीबन आधे घंटे के बाद सीढ़ी के सहारे नीचे उतारा|

[adrotate banner="3"]

बुधवार शाम को रामसिंह वर्मा कि पुत्र बधू 52 वर्षीय उमादेवी पत्नी विजय सिंह अपनी पुत्री डोली के साथ घर की तीसरी मंजिल पर कमरे में गैस पर खाना बना रही थी| गैस के एक चूल्हे पर कुकर में दाल पक रही थी| तभी उमादेवी ने दूसरा चूल्हा भी जलाया| चूल्हा जलाते ही सिलेंडर ने आग पकड़ ली| जिससे उमादेवी झुलस गयी उनकी पुत्री डोली बाल-बाल बच गयी|

घटना की सूचना मिलने पर उमादेवी के परिवारी रधुवीर सिंह मौके पर आ गये| उन्होंने अन्य साथियों की मदद से घर के बाहर सीढ़ी लगाकर उमादेवी और उनकी पुत्री डोली को बाहर निकाला| उन्होंने बताया कि आग लगने पर दमकल को फोन किया लेकिन आग बुझने के बाद भी कोई दमकल कर्मी मौके पर नही आया| जिससे नागरिको में आक्रोश व्याप्त हो गया|

[adrotate banner="2"]