ब्रेकिंग: सलेमपुर में दिनदहाडे जबाबी फायरिंग, कई जख्मी, बाजार बंद

0
189

baajr bndफर्रुखाबाद: (राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम सलेंमपुर में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षो में जमकर फायरिंग हो गयी| जिससे बाजार बंद हो गया | घटना में कई लोगो जख्मी हो गये| उन्हें उपचार हेतु भेजा गया है|

[adrotate banner="3"]

पुरानी खुनी रंजिश में थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में दो पक्षों में जमकर लाइसेंसी व अबैध हथियरो से फायरिंग की गयी| बीते दिन गाँव के ही एक युवक दीपक का सर्वेश पुत्र श्रीकृष्ण से विवाद झो गया था| जिसके चलते पुरानी रंजिश को फिर हवा मिल गयी| दोपहर बाद दोनों पक्षों के लोगो ने अपनेअपने हथियार निकाल लिये| भरे बाजार तबाड-तोड़ गोली चलाई गयी| गोली लगने से एक पक्ष के सुशील पुत्र शिव कान्त, रमाकान्त पुत्र रामविलास व दूसरे पक्ष से शिलेश पुत्र नन्द किशोर, सर्वेश पुत्र श्रीकृष्ण जख्मी हो गये| गाँव में भगदड मच गयी| बाजार पूरी तरह बंद हो गया| घायलों को उपचार हेतु भेजा गया| घटना पर सीओ अमृतपुर कालूराम दोहरे फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| सीओ ने बताया की जाँच की जा रही है जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|
क्या है खुन्नस
बीते वर्ष 2013 में नन्द किशोर उर्फ नन्हे पुत्र ब्रजभान की जमीनी विवाद के चलते जनपद हरदोई के हरपालपुर में गोली मारकर ह्त्या कर दी गयी थी| जिसमे मृतक के पिता मुन्नुलाल उर्फ ब्रजभान ने जितेन्द्र, पवन, पुत्र शिवकान्त, शिवम पुत्र रामविलास, राम,मनोहर पुत्र श्याम सुन्दर, अरुण, रामगोविन्द पुत्रगण राममनोहर, कमलकिशोर, पुत्र रामनिवास, अरविंद पुत्र मेवाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था| जिसमे अरविंद अभी जमानत पर चल रहा है अन्य सात आरोपी जेल में है| तभी से यह खुन्नस चली आ रही है|
बीते दिन हत्या में आरोपी जितेन्द्र के भतीजे दीपक को मृतक के परिवारी सर्वेश ने पीट दिया था| तभी नये विवाद ने जन्म लिया |

[adrotate banner="2"]