ब्रेकिंग: सपा ने कायमगंज से सुरभि गंगवार को दिया टिकट, अजीत का कटा

0
240

फर्रुखाबाद: बीजेपी से कायमगंज सीट से हाथ पैर मारने के बाद जब टिकट नही मिला तो डॉ० सुरभि गंगवार ने सपा से नाता जोड़ लिया | समाजवादी पार्टी ने विधायक अजीत कठेरिया का टिकट काट कर सुरभि पर भरोसा जताया है|

[adrotate banner="3"]

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने रामसरन कठेरिया को पार्टी से टिकट दिया| जिसके बाद आला कमान में आपसी रार बढ़ी और शक्ति प्रदर्शन में पार्टी के नये प्रदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अखिलेश यादव ने पार्टी से कायमगंज से विधायक अजीत कठेरिया को टिकट दिया| उन्होंने अभी चुनाव प्रचार भी ठीक से तेज नही कर पाया था| वही बीजेपी में टिकट लेने के इरादे से शामिल हुई डॉ० सुरभि गंगवार की जगह बीजेपी ने कायमगंज से अमर सिंह खटिक को अपना प्रत्याशी बनाया|

निराशा हाथ लगने के बाद डॉ० सुरभि ने सपा से तार जोड़े और आखिर उसमे सफलता हासिल कर ली| डॉ० सुरभि को सपा ने कायमगंज से अपना प्रत्याशी बनाया है|

[adrotate banner="2"]