शांतिपूर्ण ढंग से उत्साह के साथ मतदान शुरू

0
160

फर्रुखाबाद: जिले की चारो विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न बूथों पर मतदाताओं ने पहुंचकर मतदान करना शुरू कर दिया है। मतदाताओं के उत्साह को देखते हुए यह माना जा रहा है कि मतदान का प्रतिशत इस बार ठीक ठाक रहेगा।

[adrotate banner="3"]

जिले विधानसभा कायमगंज, भोजपुर, अमृतपुर व सदर में प्रशासन ने पूरी तैयारी के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया था। वह सार्थक होता नजर आ रहा है। 7 बजे से शुरू होने वाले मतदान को लेकर बूथों के बाहर आधे घंटे पहले ही मतदाता कतार में नजर आये। युवाओं और बुजुर्गों ने भी सुबह-सुबह ही लाइन में लगकर वोट डालना शुरू कर दिया।

घूंघट वाली महिलायें भी मतदान करने में पीछे नजर नहीं आयीं। सर्वाधिक भीड़ ग्रामीण क्षेत्रों में देखी जा रही है| अधिकतर मतदाता सुबह अपना मतदान करके काम पर निकलने की तैयारी में नजर आये। गृहणियां भी घर का काम छोड़कर सुबह मतदान करने के लिए लाइन में लगीं दिखायी दीं।

[adrotate banner="2"]