

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) शुक्रवार को रामगंगा में हाथ धोने गयी थाना क्षेत्र के ग्राम कड़क्का निवासी चार किशोरी अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गयी| जिसमे से एक को सकुशल निकाल लिया गया जबकि तीन की मौत हो गयी| काफी प्रयास के बाद के किशोरी के शव को निकाल लिया गया है जबकि दो की खोजबीन जारी है|त्योहार पर अपने घर की लिसाई पुताई करने के लिये राम गंगा के किनारे मिट्टी लेने गयी 14 वर्षीय नीलम व् उसकी 6 वर्षीय बहन कंचन पुत्री रमेश के साथ आठ वर्षीय सुमन, 11 वर्षीय किरन पुत्री हाकिम गहरे पानी में चली गयी| जानकारों के मुताबिक पहले चारो ने मिट्टी निकाली उसके बाद चारो रामगंगा के निकट पंहुची और उसके पानी में हाथ धोने लगी| मौके पर सुमन व किरन की माँ भगवान देवी भी थी| उसी समय अचानक चारो का पैर मिट्टी धसने के कारण गहरे पानी में चली गयी| मौके पर खड़ी भगवान देवी ने जैसे-तैसे कंचन को तो जिन्दा बचा लिया लेकिन अन्य तीनो गहरे पानी में समा गयी|घटना की सूचना फोन से पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी को फोन पर दी गयी| जिसमे बाद थाना पुलिस तकरीबन डेढ़ घंटा के बाद मौके पर पंहुची| किशोरियों को पानी में तलाशने के लिये दस गोताखोर पानी में उतरे जिसके कुछ घंटे बाद नीलम का शव पानी से बरामद हो गया जबकि अन्य सुमन व् उसकी बहन किरन का कही पता नही चल सका है| नीलम कक्षा 6 व सुमन कक्षा आठ की छात्रा थी| जबकि किरण कक्षा पांच की छात्रा थी| मौके पर तहसीलदार शेख आलम व् लेखपाल विकास दीक्षित भी पंहुचे| जारी ……………………….|
ब्रेकिंग: रामगंगा में दो सगी बहनों सहित तीन किशोरीयो की मौत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

