ब्रेकिंग: बीजेपी की जिला कमेटी घोषित, कई का पद पर कब्जा कायम

0
146

bjp vimal stypal bhudevफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने शुक्रवार को जिला कमेटी की घोषणा कर दी| घोषित कमेटी में महामंत्री विमल कटियार सहित कई पुराने पदाधिकारियों का अपने पद पर कब्जा बरकरार रहा|

[adrotate banner="3"]

बेबर रोड भोलेपुर स्थित एक गेस्ट हॉउस के आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष के पद पर प्रभात अवस्थी, शमसाबाद के चेयरमैंन विजय गुप्ता, पूर्व व्लाक प्रमुख भास्कर दत्त द्विवेदी, फतेहचन्द्र वर्मा, वीरेन्द्र कठेरिया, इंद्रा राठौर को बनाया गया है | जिसमे प्रभात अवस्थी पूर्व में भी उपाध्यक्ष थे| जिलामहामंत्री के पद पर रुपेश गुप्ता, विमल कटियार, शैलेंन्द्र सिंह राठौर को जगह दी गयी है| जिसमे विमल कटियार पूर्व में भी जिला महामंत्री थे| इस बार फिर इसी पद पर उसकी ताजपोशी हुई है| इसके आलावा मंत्री पद पर रस्मी दुबे, डॉ० विनीता मिश्रा, रेखा चौहान, राजवती वाथम, गोविन्द शाक्य, सुनील रावत को जगह दी गयी है| जिसमे रश्मी पूर्व में भी मंत्री रह चुकी है| कोषाध्यक्ष के पद पर संजीब गुप्ता को जगह दी गयी है|

पांच पदाधिकारियों की घोषणा नही
जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि अभी 2 उपाध्यक्ष, 2 मंत्री, और एक महामंत्री की घोषणा होनी है| जिसे प्रदेश नेतृत्व ने किसी कारण से रोंक दिया है| जल्द उनकी भी घोषणा की जायेगी| इसके साथ अभी 70 सदस्यों की भी घोषणा होनी है|

[adrotate banner="2"]