ब्रेकिंग: बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

0
192

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली के श्याम नगर निवासी तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अनूप उर्फ़ बड़ेलाल पुत्र गिरीश चन्द्र राजपूत को पुलिस ने बुधवार तड़के मोहल्ले से ही गिरफ्तार कर लिया| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है|

[adrotate banner="3"]

बीती देर रात खुद एसपी सुभाष सिंह बघेल ने फ़ोर्स के साथ घटना आरोपी के घर पंहुचकर मोहल्ले को छाबनी में तब्दील कर दिया था| आधी रात तक खुद एसपी आरोपी की तलाश में लगे रहे | उसके बाद उन्होंने पुलिस कर्मियों को आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिये| पुलिस रात भर आरोपी के परिवार और आस-पास के इलाके को खंगालती रही| सुबह आरोपी बड़ेलाल राजपूत को अपनी ही रिश्ते की बहन के साथ दुष्कर्म के करने के मामले में आईटीआई चौकी इंचार्ज कीर्ति प्रकाश कनौजिया ने मोहल्ले से ही द्बोच लिया |

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 376 व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस को आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के शामिल होने की बात कही है| आरोपी पूरी तरह नशे की हालत में था| बड़ेलाल ने बताया की पत्नी रतना अपने मायके में है| उसके एक 5 वर्षीय पुत्र व 7 वर्षीय पुत्री है| वही पीड़ित के परिजनों ने फोन पर बताया की सैफई अस्पताल में बच्ची भर्ती है| अभी उसकी हालत सामान्य नही है| वह कुछ बोल नही रही है| दरोगा कीर्ति प्रकाश ने बताया की आरोपी से अभी पूछताछ चल रही है|

[adrotate banner="2"]