ब्रेकिंग न्यूज़ : मासूम बच्ची का बलात्कार, हत्या कर शव खेत में फेका

0
111

reepफर्रुखाबाद : चुनाव चरम पर है और नेताओ के की बयान बाजी भी अपनी सीमा रेखा के पार जा रही है बीते दिनों सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने बलात्कारियो पर मुलायम होते हुए कहा था की युवको से गलतियाँ हो जाती है लेकिन जिस की पुत्री के साथ यह घटना होती है उस पर क्या प्रभाव पड़ता है यह वही जान सकता है | आज नेता जी की सभा मोहम्दाबाद में है वही एक मासूम की बीती रात बलात्कार के बाद हत्या कर शव को गेंहू के खेत में फेक दिया गया | जनता के दिल में आज नेता जी के लिए यह सबाल जरुर उठ रहा है की क्या अब इस आरोपी को छोड़ देना | जिसने अपनी हवस मिटाने के लिए मासूम के साथ पहले मुंह काला किया और बाद में उसे बेहरहमी से साथ मौत के घाट उतार दिया |

[adrotate banner="3"]

घटना कोतवाली कायमगंज के ग्राम जिजपुरा की है | बीती रात ब्रह्मानन्द शाक्य की आठ साल की पुत्री अपनी बड़ी बहन मिथिलेश कुमारी के साथ शौच करने घर से कुछ दूर गयी थी | बड़ी बहन शौच कर कर बापस चली आयी और रतनेश वही रुक कर शौच करने लगी | तकरीवन आधा घंन्टे के तक जब वह बापस घर नही पहुची तो रतनेश की माँ रीना और बहन मिथलेश उसकी तलाश में गये | लेकिन वह नही मिली कुछ दुरी पर गांव के ही कैलाश निगम के खेत में रतनेश की चप्पले और पानी का डब्बा पड़ा था |

रतनेश के गायब होने की सुचना रानी ने अपने पति व्रह्मानंद को दी खोजबीन करने पर उसकी लाश गांव के ही रामदिन जाटव के खेत में पड़ी मिली | मासूम के गुप्तांग से खून वह रहा था | मामले की सुचना पुलिस को दी गयी कुछ देर के बाद पुलिस भी मौके पर पहुच गयी | मृतका की बड़ी बहन मिथिलेश ने पुलिस को बताया की जब वह लोग शौच जा रहे थे उसी दौरान सडक की पुलिया पर गांव का ही राकेश शाक्य का पुत्र शिवपाल बैठा था देखने पर उसके कपड़ो व पैंट पर गीली मिटटी लगी थी | पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया |

मृतका के चाचा रामानंद ने बताया की हिरासत में आने के बाद आरोपी शिवपाल ने उसे छूटने के बाद जान से मारने की धमकी दी है | मौके पर पहुचे दरोगा रविन्द्र कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजर कर रही है | शाम तकरीवन चार बजे तक पोस्टमार्टम होने की सम्भावना है |
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]