ब्रेकिंग न्यूज: पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या

0
138

FARRUKHABAD : अपराध व अपराधी दोनो पर लगाम नहीं लग पा रही है, कहीं अपहरण तो कहीं लूट और तो और हत्या कर शव को जला देने की बारदातें अब आम हो गयी हैं। इसी अध्याय में एक और पन्ना तब जुड़ गया जब खेत में काम कर रहे पूर्व प्रधान की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गयी।ex pradhan

[adrotate banner="3"]

घटना थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव गदनपुर तुर्रा की है। जहां पूर्व प्रधान संजीव पाण्डेय पुत्र गंगाराम पाण्डेय खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पूर्व प्रधान के गोली लगने से हत्या की खबर जंगल की आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गयी। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गयी। सूचना मिलने पर जहानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची।so raghvan singh - co

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

ex pradhan1गांव गदनपुर तुर्रा निवासी पूर्व प्रधान संजीव पांडेय (42) दोपहर को काली नदी के किनारे स्थित खेत पर चारा लेने गये थे। वहां ग्राम पंचायत के मजरा अनबोला निवासी 10 से अधिक लोगों को धान के खेत पर जंगली सुअर का शिकार करते देखा। संजीव ने शिकार का विरोध किया तो शिकारी उसे गाली देने लगे। बात बढ़ गयी तो शिकारियों ने संजीव पर हमला बोलकर फायरिंग शुरू कर दी। जांघ पर गोली लगने से संजीव खेत पर ही गिर गये। दूसरी गोली सीने के पास लगते ही संजीव की मौत हो गयी। हत्या के बाद भी हमलावरों ने जमकर फायरिंग की। इससे खेतों पर काम रहे लोग भयभीत होकर गांव की भाग गये। हत्या करने वाले असलहे लहराते हुए चले गये। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व प्रधान संजीव के भाई हरिओम, मनोज व पड़ोसी जयप्रकाश अग्निहोत्री ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। संजीव का शव खेत में पड़ा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार, थानाध्यक्ष राघवन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष कमालगंज डीके सिंह, स्वाट टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। घटनास्थल से पुलिस ने बारह बोर कारतूस के दो खोखे बरामद किये।

[adrotate banner="2"]