ब्रेकिंग न्यूज: आग से पति-पत्नी जिन्दा जले, साली घर से फरार

0
133

mhilaa mriफर्रुखाबाद:(कमालगंज) घर के आगन में महिला अचानक आग की चपेट में आ गयी| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि पति गम्भीर रूप से घायल हो गया | हालत गम्भीर होने पर उसे रिफर कर दिया गया| उसे कन्नौज के मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया| जंहा उसकी मौत हो गयी|
minaaजहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कंधरापुर निवासी राधा किशन (बल्लू) की 30 वर्षीय पत्नी मीना देवी आगन में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आ गयी| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि पति राधा किशन की हालत गम्भीर हो गयी| जिसे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया था| लेकिन परिजन उसे लोहिया अस्पताल ना ले जाकर कानपुर ले जा रहे थे तभी उसकी अचानक मौत हो गयी| पति-पत्नी अपने पीछे पांच वर्षीय पुत्री प्रांची व 3 वर्षीय पुत्री राखी को छोड़ गयी| मृतक की पुत्री प्रांची ने बताया की जब उसकी माँ ने आग लगायी तो उसकी मौसी अर्चना घर पर थी| जैसे ही मम्मी जलने लगी उसी समय मौसी घर से भाग गयी| मृतक राधा किशन अपने माँ-बाप अगल दुसरे मकान में रहता था|
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने खुद आग लगायी थी| पति बचाने में झुलस गया| महिला का पति पपड़ी बेंचने का काम करता है| सूचना पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पूर्व ही ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। घायल बल्लू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज कन्नौज रिफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान राधाकिशन उर्फ बल्लू की मौत हो गई। सूचना पर तहसीलदार सदर आरपी चौधरी, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद योगेश कुमार, थानाध्यक्ष सुनील यादव मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जले दो मौते तीन
आग से जिंदा जली मीना आठ माह की गर्भवती थी| जिससे उसकी मौत से उसके पेट में पल रहे बच्चे की भी दर्द नाक मौत हो गयी| इस लिए उसके पति व पेट में पल रहे बच्चे को मिलाकर तीन जिन्दगी खत्म हो गयी|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]