ब्रेकिंग न्यूज:दबंगो ने खुलेआम की ताबड़तोड़ फायरिंग

0
146

goli nekpur1 copyफर्रुखाबाद: गुरुवार देर शाम अचानक बाइक सबार कुछ दबंगो ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| जिससे मोहल्ले में दहशत फ़ैल गयी| मौके पर पंहुची पुलिस को सड़क पर कुछ कारतूस के खोखे मिले|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के नेकपुर गुमटी नंबर 151 के पास आवास विकास की तरफ से आये सफेद अपाचे सबार दबंग युवको ने मोहल्ला केशव नगर निवासी एक चर्चित युवक पर आधा दर्जन से अधिक फायर कर दिये| लेकिन वह युवक जान बचाकर भाग गया| गोली चलने से मोहल्ले में भगदड़ मच गयी| दुकाने बंद कर दी गयी| लोग घरो में दुबक गये| आरोपी फायर करते हुये मोहल्ले के अन्दर से सातनपुर गाँव की तरफ भाग गये|

घटना की जानकारी होने पर कर्नलगंज चौकी प्रभारी सुभाष यादव मौके पर पंहुचे| कुछ समय के बाद कोतवाल केबी सिंह भी आ गये| पुलिस को मौके से कारतूसो के खोखे बरामद हुये| मौके पर पीड़ित युवक भी नही मिला| कोतवाल केबी सिंह ने बताया की जाँच की जा रही है| पीड़ित के मिलने पर ही कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]