ब्रेकिंग न्यूज:कार सबार बदमाशो ने नरेन्द्र सिंह यादव को लूटा

0
105

nrendr singh yadavफर्रुखाबाद:(कमालगंज)बहन की ससुराल वालो को दहेज की रकम देने जा रहे थाना क्षेत्र के ग्राम टांडाबहरामपुर निवासी नरेन्द्र सिंह यादव पुत्र नरवीर को कार सबार बदमाशो ने तमंचा दिखाकर लूट लिया| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| मामले की जाँच कि जा रही है|

[adrotate banner="3"]

लूट के शिकार नरेन्द्र सिंह ने बताया की उसकी बहन की शादी है| जिसके चलते बुधवार को तिलक का कार्यक्रम है| बहन के ससुरालवालों ने दहेज के 150 लाख रूपये फर्रुखाबाद मंगाये थे| नरेन्द्र अपनी माँ मुन्नी देवी व भाई के साथ बाइक से रूपये देने के लिये निकला| रुपये बाइक के डिग्गी में रख दिये| जब वह गाव से कुछ दूर सड़क पर पंहुचे तो चार कारो से आये सशस्त्र बदमाशो ने उन्हें घेर लिया| और तमंचा दिखाकर रुपये लूटने का प्रयास किया| जब उन्होंने विरोध किया तो तमंचे से कई राउंड फायर भी किये| और रुपये लूट कर फरार हो गये|

घटना कि सूचना पुलिस को दी गयी| सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पंहुची और चार आरोपियों सुनील, मुकेश, मोनू सहित चार को हिरासत में ले लिया| परिजनों ने लूट के सम्बन्ध में तहरीर दी है| थानाध्यक्ष यतेन्द्र यादव ने बताया की लुट की घटना संदिग्ध है| आरोपीयो के साथ पुराना विवाद चल रहा है| जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="2"]