ब्रेकिंग: थाने के सामने गोली मारी, तमंचा करतूस बरामद

0
85

sucideफर्रुखाबाद:(कमालगंज)बुधवार को सुबह अचानक थाने के सामने एक अधेड़ ने गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया| उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|

[adrotate banner="3"]

थाने के सिपाही से लेकर दरोगा तक सभी पुलिस कर्मी गेट के पास गोली की आवाज सुनकर बाहर आये तो देखा की जनपद फतेहपुर के थाना जाफरगंज पुरे दान निवासी रामसरन अग्निहोत्री पुत्र सिद्धिनाथ खून से लहूलुहान पड़ा है| जिससे उसे स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में भर्ती किया गया| उसने अपनी जबड़े में गोली मार ली थी|
स्वास्थ्य केंद्र से उसे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया|

घायल रामसरन के भांजे जितेंद्र पुत्र सुरेश ने बताया की वह मानसिक रूप से तकलीफ में रहता है| उसका विवाह नही हुआ है| पुलिस ने मौके से एक तमंचा पांच कारतूस व् एक खोखा बरामद किया है|

[adrotate banner="2"]