ब्रेकिंग: डीएम कार्यालय के बाहर युवक को दौड़ाकर गोली मारी

0
112

asp golisp rajeshgoli sndipफर्रुखाबाद: कानून व्यवस्था पर सबाल क्यों ना उठे जब जिलाधिकारी के कार्यालय के बाहर युवक को दौड़कर गोली मार दी जाये| हथियार बंद दबंग तमंचा लहराते हुये फरार भी हो गये | लेकिन के भी आरोपी पुलिस के हाथ नही लगा| घायल को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला सिबिल लाइन निवासी 25 वर्षीय संदीप उर्फ़ मोनू यादव पुत्र प्रमोद यादव जिलाधिकारी कार्यालय के सामने तकरीबन आधा दर्जन तमंचाधारी युवको ने घेर कर गोली मार दी| गोली उसकी उल्टे पैर की जांघ में लगी| अपने को बचाने के चक्कर में मोनू गोली लगने के बाद कलेक्ट्रेट में जान बचाने के लिये भागा| दबंग तमंचा लहराते हुये जिलाजेल की तरफ भाग गये|

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार और कोतवाल फतेहगढ़ रजनेश चौहान मौके पर पंहुचे| कलेक्ट्रेट के बाहर घायल का एक जूता और कारतूस का एक खोखा बरामद हुआ| घायल को एसपी ने 108 एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा| मौके पर द्ब्बन दुबे भी पंहुचे|
बताया गया है कि घायल का बीते दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था | तो आरोपी पक्ष ने कोतवाली में एनसीआर दर्ज करायी थी| इसी की दोनों के बीच खुन्नस चल रही थी|

एसपी राजेश कृष्णा ने बताया कि अरोपियो की तलाश की जा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]