ब्रेकिंग: छात्रा का रुपयो से भरा झोला बाइक सबारो ने लूटा

0
118

chatra-lilaफर्रुखाबाद:(कायमगंज) नये कोतवाल दधिबल तिवारी के चार्ज लेने के साथ ही बदमाशो ने अपनी क्षेत्र में मौजूदगी का अहसास भी उन्हें करा दिया| नकदी से भरा छात्रा का झोला बाइक सबार ने लूट लिया| घटना के सम्बन्ध में छात्रा की माँ ने कोतवाली में तहरीर दी|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अताईपुर जदीद निवासी छात्रा शकुंतला पुत्री दिवाइ लाल की माँ ने कोतवाली में दी गयी तहरीर में कहा है कि कस्बा की बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से शकुंतला ने अपने खाते से निकाले थे| दोनों ने 25-25 हजार रुपये अपास में बाँट लिये| जब माँ-बेटी अलीगंज मार्ग पर पैदल जा रहे थे तभी पीछे से काली बाइक पर आये दो बदमाशो ने छात्रा का झोला छीन लिया| जिसमे 25 हजार रुपये, मोबाइल और घर की चाबी थी| बाइक सबार अलीगंज की तरफ भाग गये| छात्रा ने उनका पीछा भी किया लेकिन हाथ नही लगे|

घटना के सबंध में माँ-बेटी कोतवाली पंहुची और घटना के सम्बंध में तहरीर दी| कोतवाल दधिबल तिवारी ने बताया की घटना के सम्बंध में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]