ब्रेकिंग: आक्रोशित भीड़ ने किया बस में तोड़फोड़ व आग लगाने का प्रयास, पुलिस पर पथराव,

0
144

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के नेकपुर खुर्द में मार्ग दुर्घटना में दो की मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क किनारे खड़ी बस में तपड़फोड़ व घटना पर पड़ी बाइके में आग लगाने के साथ ही साथ उसमे तोड़फोड़ करने का प्रयास किया| पुलिस ने ग्रामीणों को लाठी पटक कर खदेड़ा तो पुलिस पर ही पथराव हो गया| बाद में बमुश्किल भीड़ को शांत किया गया |

पुलिस ने मौके से सभी घायलो को लोहिया अस्पताल भेज दिया| लेकिन घटना पर एकत्रित हुई भीड़ ने जाम लगा दिया| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस फ़ोर्स मौके पर आ गयी| भीड़ ने सड़क किनारे खड़ी अमनतारा स्कूल की बस में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया वही भीड़ ने मौके पर पड़ी बाइको में आग लगाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें लाठी पटककर खदेड़ दिया| जिसके बाद भीड़ और भडक गयी भीड़ ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया| पुलिस ने जैसे तैसे भीड़ को समझकर शांत कर जाम खुलवाया| जैम लगने से तकरीबन दो घंटे तक यातायात बाधित रहा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]