ब्रेकिंग:हाई-वे पर टैम्पो से कुचलकर पल्लेदार की मौत,एक जख्मी

0
128

फर्रुखाबाद: इटावा-बरेली हाई-वे पर टैम्पो से कुचलकर पल्लेदार की मौत हो गयी जबकि उसका एक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| उसको उपचार हेतु लोहिया अस्पताल भेज दिया गया| परिजनों ने मौके पर जाम लगा दिया| पुलिस ने समझाकर जाम खुलाया|
मिली जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर निवासी 26 वर्षीय सोनू पुत्र उदयवीर अपने साथी ग्राम बर्नाखुर्द निवासी चन्द्र प्रकाश पुत्र कल्लू कठेरिया के साथ साइकिल से पल्लेदारी करके घर लौट रहा था| शहर कोतवाली के ग्राम पपियापुर गाँव निकट इटावा-बरेली हाई-वे पर स्थित कुलदीप अस्पताल के ठीक सामने एक टैम्पो ने उसके जोरदार टक्कर मार दी| जिससे सोनू की मौत हो गयी| जबकि चन्द्र प्रकाश जख्मी हो गया| सोनू रखा रोड स्थित बॉबी यादव के कास्तकार कोल्ड में
घायल को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल भेज दिया जबकि सूचना मिलने पर मृतक सोनू की पत्नी बसंती अपने दो पुत्र अनुराग व् बजरंगी आदि के साथ मौके पर आ गयी| परिजनों ने हाई-वे पर जाम लगाने का प्रयास किया| घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स मौके पर आ गयी| पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल भेजा और परिजनों को भी एक वाहन से लोहिया अस्पताल भेजा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]