ब्रेकिंग:भाजपा में नेताओ के शामिल होने पर लगी रोक

0
110

laksmi kant vajpeyiफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त वाजपेयी ने पुरे प्रदेश में किसी भी पार्टी के नेता को शामिल करने पर रोक लगा दी है| जिससे भाजपा ने शामिल होने का मन बना रहे कई नेताओ के चेहरों पर मायूसी छा गयी है|

[adrotate banner="3"]

भाजपा के जिला महामंत्री विमल कटियार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा उन्हें एक पत्र प्राप्त हुआ है जिसमे पार्टी के किसी भी बड़े नेता के शामिल होने पर रोक लगा दी गयी है| लेकिन रोक कब तक प्रभावी होगी होगी यह अभी साफ नही हुआ है| पात्र में कहा गया है कि किसी विशेष व्यक्ति को अगर शामिल किया भी जाये तो पहले उनसे उनसे अनुमति ली जाये| उन्होंने यह भी कहा है कि सदस्यता अभियान चल रहा है जिसमे आम व्यक्ति को ही पार्टी से जोड़ा जाये|

[adrotate banner="2"]