फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)फर्रुखाबाद में राष्ट्रवादी नव निर्माण दल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी ने वर्तमान सरकार पर ब्राह्मण समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया। सायं 6 बजे जनपद आगमन पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि आज की सरकारें ब्राह्मण समाज को केवल खानापूर्ति तक सीमित मान रही हैं, जबकि प्रदेश और देश की सरकारों को सत्ता में पहुंचाने में ब्राह्मण समाज की हमेशा से महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अभिषेक त्यागी ने कहा कि वर्ष 2012 से पहले ब्राह्मण समाज ने भाजपा को पूर्ण समर्थन दिया और आज भी समाज का बड़ा वर्ग समर्थन करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों ने पार्टी को एक पेड़ की तरह सींचा, लेकिन फल देने का समय आने पर समाज को उससे वंचित कर दिया गया। सत्ता में आने के बाद ब्राह्मण समाज के शोषण में तेजी आई है। उन्होंने ब्राह्मण समाज के युवाओं से जागरूक होने, अपनी ताकत पहचानने और समाज की एकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब युवा जागृत होगा, तभी समाज का उत्थान संभव है। बैठक में अशोक मिश्रा, बृजेश मिश्रा,शिवेंद्र वाजपेयी, विपिन अवस्थी ,अभिषेक दुबे,सचिन दुबे,पवन मिश्रा,विजय शुक्ला,पंकज अवस्थी,अनुज दुबे,अभय मिश्रा,विकास बाजपेयी,अखिलेश अवस्थी,श्याम अवस्थी, डॉ० मिथिलेश पाठक आदि रहे |
ब्राह्मण समाज की उपेक्षा का आरोप, युवाओं से एकजुट होने का आह्वान
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


