बौखलाहट में अनाप शनाप बोल रहे सलमान: युवा शक्ति

0
101

फर्रुखाबाद: युवाशक्ति ने केन्द्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के जाकिर हुसैन ममोरियल ट्रस्ट में हुए घोटाले पर तीखा विरोध दर्ज कराया। संगठन ने जसमई चौराहे पर सलमान खुर्शीद का पुतला फूंक कर नारेबाजी भी की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सलमान ट्रस्ट घोटाले का खुलासा होने की बौखलाहट में अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

[adrotate banner="3"]

संगठन के जिलाध्यक्ष गोविंद अवस्थी के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने सलमान खुर्शीद का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया और कहा कि केन्द्रीय मंत्री को इस तरह का कृत्य शोभा नहीं देता। अगर उनके ट्रस्ट में सच्चाई है तो वह इतनी बौखलाहट में क्यों हैं। जिसके चलते वह अनाप सनाप वयानबाजी कर देश में विवाद की स्थिति पैदा कर रहे हैं।

इस दौरान पाल समाज के जिलाध्यक्ष अनुज पाल के अलावा, जीतेश शाक्य, विकास शाक्य, दीपक पाल, राजू, सचिन पाल, विवेक शाक्य, अखिलेश राजपूत, अनिल सक्सेना, गोपाल ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]