बोतल के साथ डीजे पर डांस के विरोध में सिर फोड़ा

0
227

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शादी में डीजे पर शराब की बोतल लेकर डिस्को करनें का विरोध किये जानें पर मारपीट हो गयी| जिससे वहां भगदड़ सी मच गयी| गुस्साये दबंगों नें युवक के सिर पर शराब की बोतल मारकर घायल कर दिया| घटना के सम्बन्ध में मोहल्ला घोड़ा नखास निवासी घायल सुजल बाथम नें रिपोर्ट दर्ज करायी है कि वह रविवार को गंगा नगर कालोनी में एक विवाह समारोह में शामिल होनें गये थे| वहां कुछ दबंग लोग डीजे पर शराब की बोतल लेकर डांस कर रहे थे|उन्होंने एतराज किया तो दबंगो नें उसके सिर पर शराब की बोतल मारकर घायल कर दिया|
एक अन्य घटना में मोहल्ला खैराती खां निवासी सुहेल नें रिपोर्ट दर्ज करायी है कि रविवार को वह अपने कारखानें में कार्य कर रहे थे तभी मोहल्ले के अदीब अली डंडा लेकर आये और गाली-गलौज करने लगे और विरोध करनें पर डंडा मारकर घायल कर दिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]