बैठक करने आये कांग्रेसी एमएलसी बैरंग वापस

0
98

FARRUKHABAD: संगठन मजबूत करने का कांग्रेस हर संभव प्रयास कर रही है। लेकिन एक नया पेंच आ ही जाता है। मंगलवार को कांग्रेसी एमएलसी ने जनपद पहुंचकर बैठक करने का मन बनाया लेकिन कार्यकर्ताओं के एकत्रित न होने से वह बैरंग वापस लौट गये।

[adrotate banner="3"]

बीते दिन ही रामपुर के कांग्रेसी विधायक संजय कपूर के सामने जिस तरह से कांग्रेसियों ने तबज्जो न मिलने की शिकायत की थी तो बहुत से कांग्रेसी पद को लेकर बिफर गये थे। कुछ ने तो पद छोड़ने तक की घोषणा कर दी थी। मंगलवार को भी कार्यकर्ता तितर बितर थे।

आंध्रप्रदेश से आये एमएलसी श्री जगराइडो ने जनपद पहुंचकर बीमार चल रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आवास पर जाकर मुलाकात की। एमएलसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करना चाह रहे थे लेकिन उन्हें पर्याप्त संख्या में कार्यकर्ता मौजूद नहीं मिले। नगर अध्यक्ष भी नदारद थे। जिस बजह से वह वापस सीतापुर के निकट एक कार्यक्रम में चले गये।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

नगर अध्यक्ष इकलाख खान ने बताया कि वह एमएलसी के आने के समय शहर में मौजूद नहीं थे। एक दुखद घटना में शरीक होने गये हुए थे। नगर अध्यक्ष ने बताया कि एमएलसी पुनः 28 अक्टूबर को जनपद आकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। एमएलसी से डा0 दिनेश अग्निहोत्री व शिवाशीश तिवारी आदि ने भेंट की।

[adrotate banner="2"]