फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) विवाह के लगभग तीन माह पूर्व ही बैंक कैशियर की पुत्री नें खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गयी| पुलिस नें पड़ताल शुरू कर दी|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दीनदयाल बाग निवासी पूर्व सैनिक सत्यवीर सिंह चौहान वर्तमान में मेरापुर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत है| उनका इकलौता पुत्र हरदीप सिंह चौहान आगरा में सेना में तैनात है| सत्यवीर की 27 वर्षीय पुत्री काजल नें बीटीसी किया था| उसका विवाह फतेहगढ़ भोलेपुर इंदिरानगर कालोनी से तय हो गयी थी| गोद भराई आदि रश्में भी हो चुकी थी| उसका दिसम्बर में विवाह होना था| काजल की माँ रत्नेश नें बताया कि लड़के वाले जल्दी शादी करने की बात कह रहे थे।
पिता सत्यवीर सिंह ने सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ को बताया कि लड़के वालों से 15 लाख रुपये में पूरी शादी तय हुई थी। इसके बाद रोक, गोद भराई आदि रश्में भी हो गई थी। अब लड़का प्रतिदिन लड़की को फोन करके 15 लाख रुपये नगद देने का दबाव बना रहा था। इसी से आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली है। काजल नें कमरें में अपने सिर में तमंचे से गोली मार ली| जिससे उसके सिर के चिथड़े उड़ गये| पूरे कमरे में चारो तरफ खून ही खून दिख रहा था| पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा और खोखा बरामद किया किया| फिल्ड यूनिट की टीम नें नमूने लिए|
सीओ सिटी नें बताया कि जाँच की जा रही है| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|
बैंक कैशियर की पुत्री नें सिर में तमंचे से गोली मार की आत्महत्या
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


