बेहोश कर रिटायर्ड पेशकर के घर से लाखो की चोरी

0
126

choriफर्रुखाबाद : चोरो ने बीती रात सेवानिवृत पेशकार के घर धावा बोला और घर में सो रहे सभी लोगो को नशीला पदार्थ सुघा कर नकदी जेवर चोरी कर लिए और फरार हो गये |
शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी सेवानिवृत पेशकार मदन मोहन दीक्षित के घर से चोरो ने नगदी व जेबरात उड़ा ले गये। चोर पड़ोसी किरायेदार राकेश शुक्ला के मकान का ताला तोड़ कर छत के सहारे मदन मोहन के घर में घुसे। मदन मोहन बाहर सो रहे थे। उनका बेटा आलोक पत्नी अर्चना बच्चो व रिश्तेदारो के साथ कमरे के अन्दर सो रहे थे।

[adrotate banner="3"]

चोर कमरे के अन्दर रखी अलमारी को खोलकर 90 हजार रूपये, सोने की 3 अंगूठी, चैन, 2 मंगलसूत्र, पर्श, साड़िया आदि सामान ले गये। आलोक ने बताया कि उन्हे महसूस हुआ कि चोरो ने कोई नशीला पदार्थ सुघा दिया था। परिवार में शादी का कार्यक्रम होने के कारण सामान की खरीददारी की गई थी।

[adrotate banner="2"]