बेहतर टीकाकरण कराने वाले प्रधानों को किया सम्मानित

0
156

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंगलवार को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें सर्वाधिक कोविड टीकाकरण कराने वाले प्रधानों को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया सम्मानित।
कोविड टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत डीएम नें रवि ग्राम प्रधान कुम्हौली, उदयभान ग्राम प्रधान हिसामपुर, नीता ग्राम चैसेपुर ब्लाक कमालगंज, पीयूष ग्राम प्रधान सैथरा ब्लाक नवाबगंज, रविराज सिंह ग्राम बनकटी एवं सरोजनी देवी ग्राम प्रधान बिहार ब्लाक मोहम्मदाबाद द्वारा लक्ष्य से 02 से 03 गुना अधिक टीकाकरण करानें पर सम्मानित किया|
समस्त प्रधानों को सर्वाधिक वैक्सीनेशन कराने पर डीएम ने प्रशस्ति पत्र वितरित किये| उन्होंने कहा कि आप द्वारा वैक्सीनेशन में अच्छा कार्य किया गया है। अब आपका यह लक्ष्य होना चाहिए कि अपने ग्राम में 100 प्रतिशत टीकाकरण कराना है।
डीएम नें कहा कि कोविड टीका ही एक मात्र हल है कोरोना संक्रमण से बचने का। जल्द ही आपके यहां पुनः कैम्प लगाकर टीकाकरण कराया जाएगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एम अरुन्मोली, जिला पंचायत राज अधिकारी शिवशंकर सिंह, डीसीमनरेगा आदि उपस्थित रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]